महाकालेश्वर लाईव दर्शन || तांत्रिक क्रियाओं के लिए सबसे महत्वपूर्ण || शाबर मंत्र सिद्धि गुरूजी  
  
  
          
        
        
        
        
        
        click to rate
      
        
          12 likes
                      0 comments
            531 views
        
   
  
        
       	  
  
    महाकालेश्वर मंदिर भगवान शिव के बारह ज्योतिर्लिंग में से एक है। यह बहुत प्रसिद्ध और बहुत बडा मंदिर है। यह भगवान शिव र्लिंग के रुप में विराजमान है। इस ज्योति लिंग की विशेषता यह है कि ये एक मात्र ऐसा शिव लिंग है जिसका मुख दक्षिण दिशा कि ओर है इसलिए इस मंदिर को दक्षिणामुखी महाकालेश्वर मंदिर भी कहा जाता है और यह शिव लिंग स्वयंभू है अर्थात् इस शिव र्लिंग की स्थापना नही कि गई, अपने आप हुई है। यह ज्योतिर्लिंग तांत्रिक कार्यो के लिए विशेष रुप से जाना जाता है।
महालेश्वर ज्योतिर्लिंग की स्थापना से संबन्धित के प्राचीन कथा प्रसिद्ध है, कथा के अनुसार एक बार अवंतिका नाम के राज्य में राजा वृ्षभसेन नाम के राजा राज्य करते थे। राजा वृ्षभसेन भगवान शिव के अन्यय भक्त थे, अपनी दैनिक दिनचर्या का अधिकतर भाग वे भगवान शिव की भक्ति में लगाते थे। एक बार पडौसी राजा ने उनके राज्य पर हमला कर दिया. राजा वृ्षभसेन अपने साहस और पुरुषार्थ से इस युद्ध को जीतने में सफल रहा। इस पर पडौसी राजा ने युद्ध में विजय प्राप्त करने के लिए अन्य किसी मार्ग का उपयोग करना उचित समझा, इसके लिए उसने एक असुर की सहायता ली। उस असुर को अदृश्य होने का वरदान प्राप्त था। राक्षस ने अपनी अनोखी विद्या का प्रयोग करते हुए अवंतिका राज्य पर अनेक हमले की, इन हमलों से बचने के लिए राजा वृ्षभसेन ने भगवान शिव की शरण लेनी उपयुक्त समझी। अपने भक्त की पुकार सुनकर भगवान शिव वहां प्रकट हुए और उन्होनें स्वयं ही प्रजा की रक्षा की। इस पर राजा वृ्षभसेन ने भगवान शिव से अंवतिका राज्य में ही रहने का आग्रह किया, जिससे भविष्य में अन्य किसी आक्रमण से बचा जा सके. राजा की प्रार्थना सुनकर भगवान वहां ज्योतिर्लिंग के रुप में प्रकट हुए, और उसी समय से उज्जैन में महाकालेश्वर की पूजा की जाती है।
हमारे चैनल को subscribe करें अध्यात्मिक और ज्ञानवर्धक विडियो देखने के लिए सबसे पहले
⬇️⬇️⬇️⬇️⬇️⬇️
https://goo.gl/pLuhYN
#महाकालेश्वर
#उज्जैन
#शाबरमंत्र
#शाबरमंत्रसिद्धीगुरुजी
#livedarshan  
  
	  
  
      
      
 
 
  
    
  	Locked Video
    
    	Seems you entered wrong password      click here
    	to enter password again.